logo

केदारनाथ पैदल मार्ग में भीमबली के सामने की पहाड़ी टूटी, देखे वीडियो

खबर शेयर करें -

केदारघाटी में लगातार तेज बारिश हो रही है. जिसके कारण नदिया उफान पर हैं. बारिश के कारण केदारघाटी में लैंडस्लाइड की घटनाएं भी हो रही हैं. जिससे केदारघाटी के पहाड़ कमजोर होते जा रहे हैं. ताजा मामला केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग के भीमबली का है. जिसके सामने आज पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया. केदारनाथ धाम के भीमबली में पहाड़ी टूटने से मन्दाकिनी में तालाब में तब्दील हो गई है.

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर पेड़ों की कटान के विरोध में उतरा सवाल संगठन, कलेक्ट्रेट में दो घंटे किया प्रदर्शन

जिला आपदा अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया 11 अगस्त को अपराह्न में भीमबली हेलीपैड के सामने नदी के पार पहाड़ी से भूस्खलन हुआ है. जिस से मन्दाकिनी नदी में पानी का तालाब बन गया है, जो अब धीरे धीरे कम भी होने लगा है. उन्होंने बताया इस घटना में किसी प्रकार से कोई जान माल की कोई क्षति नहीं हुई. उन्होंने बताया गौरीकुंड से रुद्रप्रयाग तक अलर्ट जारी कर दिया गया है. उन्होंने नदी किनारे रह रहे लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति नदी के तरफ न जाएं. सभी को नदियों के किनारों से दूर रहने के लिए अलर्ट किया है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में विशेष लोक अदालत का आयोजन, छह एनआई एक्ट मामलों का निस्तारण, 7.32 लाख रुपये का हुआ समझौता
Ad
Share on whatsapp