logo

दो करोड़, 30 लाख, से सुधरेगी गिरेछीना मोटर मार्ग की हालत

खबर शेयर करें -
  • किमी 17 से 20 तक होगा डामरीकरण

    राज्य योजना के अंतर्गत बागेश्वर विधानसभा के बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग की जल्द कायाकल्प होगी। किमी 17 से 20 तक डामरीकरण होगा। इसके लिए दो करोड़, 30 लाख रुपये की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। जल्द निविदा कराई जाएगी।

  • विधायक पार्वती दास ने बताया कि सरकार गांव गांव सड़क पहुंचाने तथा कच्ची सड़कों को पक्का करने का काम कर रही है। इसी क्रम में बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग में द्वितीय चरण का कार्य होगा। इसके लिए दो करोड़, 30 लाख रुपये वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। किमी 17 से 20 में डामरीकरण होगा। जल्द लोनिवि निविदा कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्य में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। प्रदेश सरकार गांव-गांव सुविधा पहुंचाने का काम कर रही है।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp