logo

बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में निर्माणाधीन पुल टूटा,करोड़ों की लागत से बन रहा था पुल, पहले भी हो चुका है हादसा

खबर शेयर करें -

बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में निर्माणाधीन स्टील गार्डर पुल टूटकर तिनके की तरह ज़मीन पर बिखर गया।ऑल वैदर सड़क परियोजना के तहत इस पुल का निर्माण किया जा रहा था,पहले भी इस पुल के एबेडमेंड निर्माण के दौरान पुल की सैटरिंग गिरने से कुछ मजदूरो की सैटरिंग के नीचे दबने से मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  सामाजिक विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, नौ विजेताओं ने हासिल किए स्थान

अभी पुल टूटने के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं।प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ आज पुल पर कोई मजदूर काम नहीं कर रहें थे,बाक़ी दिनों पुल पर 25 से 30 मज़दूर काम करते थे।यही वजह रही कि पुल टूटते वक्त बड़ी दुर्घटना होने से टल गई,साथ की कई मजदूरो की जान बच गई।बता दें कि पहले निर्माण के दौरान इस पुल की सैटरिंग टूटने से कुछ मजदूरो की दबने से मौत हो गई थी,जिसके बाद पुल निर्माण करवा रहें प्रोजेक्ट मैनेजर को जेल की हवा खानी पड़ी थी,अब एक बार फिर दुबारा पुल टूटने से निर्माणदायी संस्था पर सवालिया निशान खड़े हो गये हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में पशुपालकों को वितरित किया जा रहा बरसीम और जई का बीज, 250 से अधिक पशुपालकों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp