logo

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने कार्यभार किया ग्रहण,नशे के विरुद्ध अभियान को तेज करने के दिए संकेत

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने जिले में नशे के विरुद्ध अभियान को तेज करने के संकेत दिए। कहा कि ड्रग्स, अवैध शराब व चरस की खरीद-फरोख्त में लिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार वार्ता में कहा कि बागेश्वर एक पहाड़ी जिला है तथा यहां की भौगोलिक परिस्थितियों को समझते हुए पुलिसिंग की जाएगी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि कई बार दुर्घटनाएं केवल चालक की गलती से नहीं बल्कि अन्य कारणों से भी होती हैं, जिसके लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। नगर में पार्किंग की समस्या को गंभीर बताते हुए उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर समाधान का प्रयास किया जाएगा। बीट पुलिसिंग को मजबूत किया जाएगा तथा प्रेशर हार्न के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साइबर अपराधों पर चिंता जताते हुए एसपी ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है। यदि किसी व्यक्ति के साथ फ्राड होता है तो उसकी जांच कर वर्कआउट करना पुलिस की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक अजय साह आदि उपस्थित थे।

Share on whatsapp