logo

केंद्रीय विद्यालय बागेश्वर के विद्यार्थियों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में फिर लहराया परचम

खबर शेयर करें -

बागेश्वर केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित 53वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में केंद्रीय विद्यालय बागेश्वर के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी केंद्रीय विद्यालय बागेश्वर के विद्यार्थी संभागीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में दिनांक एक से तीन जुलाई तक प्रतिभाग करने हरिद्वार, रुड़की एवं देहरादून के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में प्रतिभाग करने गए थे।
विद्यार्थियों ने इन खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 19 स्वर्ण पदक, दो रजत पदक तथा छह कांस्य पदक हासिल किए। इसके अलावा कल 19 छात्र केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु चयनित भी हुए। इन सभी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य चंद्रशेखर तिवारी जी ने कहा की केंद्रीय विद्यालय बागेश्वर सिर्फ पढ़ाई के क्षेत्र में ही नहीं अपितु खेल के क्षेत्र में भी नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर खेल शिक्षक विकास कोटनाला ने छात्रों का प्रोत्साहनवर्धन किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खदानों का संचालन बंद होने पर जिला कार्यालय में धरने पर बैठे ग्रामीण, वैधानिक आधार बताने की मांग
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp