logo

देहरादून में बादल फटने से अब तक 13 की मौत,16 लोग लापता,टोंस नदी में ट्रैक्टर बहने से 8 की जान गई

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के देहरादून में मंगलवार को बादल फटने से कुल 13 लोगों की मौत की खबर है जबकि 16 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। दोपहर को विकास नगर में टोंस नदी में पानी का बहाव अचानक तेज होने से मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में बह गई। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग लापता हैं। मालदेवता में सोंग नदी में 5 लोग बह गए, जिसमें से 4 के शव मिल गए हैं जबकि एक लापता है। कालसी में भी 1 व्यक्ति की मौत हुई है। तमसा नदी के किनारे बने टपकेश्वर महादेव मंदिर में पानी भर गया। यहां मौजूद दुकानें बह गईं। 2 लोग लापता हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जनता के विरोध के बाद हरकत में आया लोनिवि, बारिश में किया डामरीकरण जेसीबी से उखाडा

देहरादून के अलावा नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में भी एक-एक मौत की खबर है। यानी पूरे प्रदेश में बारिश के कारण कुल 15 लोगों की मौत हुई है।

Share on whatsapp