logo

यमनोत्री धाम में छह लाख 45 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन,समिति की आय हुई 50 लाख

खबर शेयर करें -

यमुनोत्री धाम में कपाट बंद होने से पहले खोला गया मां यमुना मंदिर का खजाना,इस वर्ष 6.45 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, मंदिर समिति की आय 50 लाख रुपये

बड़कोट। भैय्या दूज पर्व पर यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाने से पहले परंपरा के अनुसार मां यमुना मंदिर का खजाना खोला गया। इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारियों और तीर्थ पुरोहितों की मौजूदगी में पूरे वर्ष की आय-व्यय का लेखा-जोखा तैयार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की सख्ती, अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी

मंदिर समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्रा सत्र 2025 में कुल 6 लाख 45 हजार श्रद्धालु यमुनोत्री धाम पहुंचे। इस अवधि में श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दरबार में पूजा-अर्चना कर चढ़ावा अर्पित किया, जिससे करीब 50 लाख रुपये की आय मंदिर समिति को प्राप्त हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट_ प्रमुख वन सचिव और पी.सी.सी.एफ.(हॉफ)को अवमानना नोटिस

मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष प्रदीप उनियाल ने बताया कि प्राप्त आय का उपयोग मंदिर के रख-रखाव, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, यात्रा मार्ग के सुधार, तथा धार्मिक आयोजनों में किया जाएगा। वहीं, समिति द्वारा भंडारा, विश्राम गृहों और सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की योजना भी बनाई जा रही

Share on whatsapp