logo

चारधाम यात्रा में फर्जी रजिस्ट्रेशन मामले में एसआईटी का हुआ गठन,अब तक 41 मुकदमे हुए दर्ज

खबर शेयर करें -

चारधाम यात्रा में फर्जी रजिस्ट्रेशन पर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। अब तक 41 मुकदमे यात्रियों के द्वारा किए जा चुके है। वही 8 लोगो को गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन में फर्जीवाड़ा करने वाले ट्रैवल एजेंसी और एजेंट के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस ने कार्रवाई करनी शुरू की। देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने एसआईटी का गठन कर दिया है। एसपी देहात को एसआईटी का पर्यवेक्षण बनाया गया है।

चारधाम यात्रा में अलग-अलग प्रदेश से आ रहे यात्रियों के फर्जी रजिस्ट्रेशन मिलने की लगातार शिकायत मिल रही है। ऋषिकेश, हरिद्वार और विकासनगर में पुलिस ने जांच के दौरान फर्जी रजिस्ट्रेशन देखा। यात्रियों की चारधाम यात्रा पंजीकरण की जांच में तारीखों के रजिस्ट्रेशन में फर्जीवाड़ा मिला है। ये फर्जीवाड़ा ट्रैवल एजेंसी संचालकों और ट्रैवल एजेंट द्वारा किए गए हैं। इस मामले में पुलिस अभी तक 41 ट्रैवल एजेंसी संचालकों और ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुकी है। जबकि 8 को गिरफ्तार कर चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp