logo

अवैध रूप से शराब पिला रहा दुकानदार गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में केस दर्ज

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे चैकिंग अभियान के दौरान थाना बैजनाथ पुलिस ने दुकान पर अवैध रुप से शराब पिला रहे दुकानदार को गिरफ्तार किया है।
थाना बैजनाथ पुलिस ने थाना क्षेत्र में शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था व मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान प्रेम सिंह पुत्र रणजीत सिंह, निवासी छटिया, थाना बैजनाथ, जिला-बागेश्वर उम्र-42 वर्ष को स्वयं की दुकान छटिया में आने जाने वाले ग्राहकों को अवैध रूप से शराब पिलाने पर गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से दो बोतल अंग्रेजी और डेढ़ बोतल देशी मसालेदार शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ धारा- 60 (1) /21 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp