logo

कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, बागेश्वर में छात्रसंघ पदाधिकारियों का चयन सम्पन्न

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, बागेश्वर में हेड बॉय और हेड गर्ल सहित विभिन्न छात्रसंघ पदों के लिए चुनाव संपन्न हुए, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चुनाव के बाद घोषित परिणामों के अनुसार करन कनवाल को हेड बॉय और कृतिका रौतेला को हेड गर्ल चुना गया।

इसके साथ ही गौरव कुमार (सह-हेड बॉय), नीलांशा बिष्ट (सह-हेड गर्ल), हर्षित पांडेय (सांस्कृतिक हेड बॉय), नेहा गड़िया (सांस्कृतिक हेड गर्ल), दिवस खेतवाल (खेल प्रमुख बॉय) और वैशाली गरिया (खेल प्रमुख गर्ल) जैसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भी अपने-अपने पदों पर सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व वर्षा वन दिवस पर “भागीरथी स्वच्छता पुनर्जीवन अभियान” आयोजित

अग्नि, आकाश, पृथ्वी और नाग सदनों के कप्तानों के रूप में क्रमशः
*अग्नि सदन:* कृष्णा सिंह एवं आस्था भंडारी
*आकाश सदन:* निखिल कोरंगा एवं खनक डसीला
*पृथ्वी सदन:* गौरव उपाध्याय एवं रिया गड़िया
*नाग सदन:* गर्वित लुम्याल एवं मनीषा खाती
को जिम्मेदारी सौंपी गई।

यह भी पढ़ें 👉  वन दरोगा की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, दो घायल

विद्यालय की प्रधानाचार्या अपर्णा कांडपाल एवं उप प्रधानाचार्य महेश पांडे ने नवनियुक्त छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में *”गतिविधि प्रभारी प्रकाश सिंह धपोला एवं आशा परिहार* की अहम भूमिका रही। इसके अतिरिक्त * मोहन सिंह कुंवर एवं भुवन मेलकानी* का भी विशेष योगदान रहा।

यह भी पढ़ें 👉  त्यूनी तहसील में ताश की बाज़ी भारी पड़ी: डीएम ने राजस्व कर्मी को किया निलंबित"

चुने गए सभी छात्र-छात्राओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, और उन्हें विद्यालय अनुशासन, नेतृत्व व सेवा के मूल्यों का पालन करने का संकल्प दिलाया गया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp