logo

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता कुमारी ने महिला सहायता के लिए संचालित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में संधारित रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए वहां दर्ज महिलाओं की समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा उनके निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बांधी काली पट्टी, 'रोड नहीं तो वोट नहीं' का ऐलान

सचिव ने केंद्र में आने वाली पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही कानूनी, चिकित्सीय, परामर्श एवं अस्थायी आवास संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं की शिकायतों का तत्काल और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। अनीता कुमारी ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सहायता केंद्र है, जहां पीड़ित महिलाओं को सम्मानजनक, सुरक्षित और संवेदनशील वातावरण प्रदान किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरतमंद महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं से जोड़ा जाए और उन्हें बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, गोपनीयता तथा कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी संतोष व्यक्त किया और आवश्यक सुधारों के लिए सुझाव दिए। इस मौके पर वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी षष्ठी कांडपाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रभारी द्वारा केंद्र की कार्यप्रणाली और अब तक किए गए मामलों की जानकारी सचिव को दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रुड़की के बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर में बाढ़ राहत कार्यों के लिए संयुक्त अभ्यास आयोजित किया गया
Ad
Share on whatsapp