logo

आपदा मद में ₹13 करोड़ की दूसरी किश्त जारी, जिलाधिकारियों को पुलियाओं, पेयजल लाइनों, सिंचाई नहरों की मरम्मत के निर्देश

खबर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में आपदा मद के तहत होने वाले कार्यो के लिए ₹13 करोड़ की दूसरी किश्त जारी की गई है। इस धनराशि से सभी जिलों में क्षतिग्रस्त मार्गों, पुलियाओं, पेयजल लाइनों, सिंचाई नहरों, स्कूल भवनों की मरम्मत आदि के कार्य किए जाएंगे।

प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 में आपदा मद में मरम्मत कार्यो के लिए प्रदेश के सभी 13 जिलों के लिए ₹26 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है। इसके तहत पहली किश्त के रूप में ₹13 करोड़ की धनराशि पूर्व में जारी की जा चुकी है। आज इसकी दूसरी किश्त जारी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  गरुड़ रोड पर गिरा विशाल पेड़, फायर सर्विस ने खुलवाया मार्ग

मुख्यमंत्री धामी ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिए हैं कि आसन्न मानसून सीजन को देखते हुए सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर लिए जाएं। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए। पैदल मार्गों और पुलियाओं की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। यह भी अनिवार्य रूप से देख लिया जाए कि पेयजल लाइनें और सिंचाई नहरें चालू हालत में हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल में जलप्रलय के बाद कपकोट प्रशासन अलर्ट, नेपाल में मौजूद कमलेश के सुरक्षित होने की पुष्टि

बता दें दो दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आसन्न मानसून को देखते हुए सचिवालय में आला अधिकारियों की बैठक लेकर विभागों की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि
मानसून को देखते हुए 15 जून से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बारिश में बागनाथ मंदिर के अंदर पहुंच रहा पानी,प्राचीन धरोहर के संरक्षण पर उठे सवाल,पुरातत्व विभाग पर अनदेखी का आरोप
Ad Ad
Share on whatsapp