बागेश्वर जनपद के कपकोट क्षेत्र में सरयू नदी में बह गए 8 वर्षीय बालक की तलाश के लिए पुलिस, जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, फायर सर्विस और ड्रोन टीम द्वारा संयुक्त रूप से युद्धस्तर पर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा (के निर्देश पर बालक की शीघ्र और सुरक्षित तलाश के लिए आधुनिक संसाधनों से लैस संयुक्त रेस्क्यू टीम का गठन किया गया है। सोमवार को टीम ने सरयू नदी के दोनों किनारों, डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों और दुर्गम स्थानों पर व्यापक खोज अभियान चलाया। नदी के तेज बहाव और संभावित स्थानों की निगरानी के लिए मैन्युअल सर्चिंग के साथ ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
बागेश्वर पुलिस ने स्थानीय नागरिकों और नदी किनारे रहने वाले लोगों से अपील की है कि यदि बालक से संबंधित कोई भी सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि रेस्क्यू अभियान में मदद मिल सके।







