logo

टीट बाजार के पास स्कूटी की पिकअप से टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

खबर शेयर करें -

बैजनाथ। बैजनाथ से गरुड़ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार स्कूटी टीट बाजार के समीप खड़े पिकअप वाहन से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत बैजनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद घायल तेजू को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल प्रमोद परिहार का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना तेज गति के कारण हुई। टक्कर के बाद स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे गति सीमा का पालन करें और सड़क पर खड़े वाहनों के प्रति सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर वाछम ग्राम पंचायत ने खोला मोर्चा,22 जुलाई से क्रमिक अनशन की चेतावनी
Ad
Share on whatsapp