logo

मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना शुरू, सरकार पर उपेक्षा का आरोप

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ शाखा बागेश्वर के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। नगर पालिका परिसर में आयोजित धरने में कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी और मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया।

धरने के दौरान संघ पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि कई बार वार्ता और समझौते होने के बावजूद उनकी मांगें अधूरी हैं, जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। वही शाखा अध्यक्ष मदन लाल ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बागेश्वर शाखा के कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि वे जनता को स्वच्छता सेवाएं देने के साथ-साथ अपने अधिकारों के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से जल्द मांगों का समाधान करने की अपील की है। आंदोलन में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई।

Share on whatsapp