logo

साक्षी का हत्‍यारा साहिल बुलंदशहर से गिरफ्तार, 20 बार चाकू मार के उतारा मौत के घाट

खबर शेयर करें -

देश की राजधानी में दिल्ली में फिर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में कल देर शाम साहिल नाम के शख्स ने 16 वर्षीय साक्षी की बीच रास्ते में चाकू और पत्थरों से मारकर हत्या कर दी।

साक्षी पर 20 से ज्यादा बार चाकू से हमला किया। साहिल ने 6 बार उसके सिर पर पत्थर से भी हमला किया था। इस घटना का वीडियो CCTV में कैप्चर हो गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 6 टीमों का गठन किया और उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से उसे आज गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान साहिल पुत्र सरफराज और नाबालिग लड़की की पहचान 16 वर्षीय साक्षी पुत्री जनकराज के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि लड़का और लड़की दोनों आपस में दोस्त थे, लेकिन एक दिन पहले उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। साक्षी अपने दोस्त के बेटे के जन्मदिन में जा रही थी। इसी बीच साहिल ने उसको रास्ते में रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया फिर पत्थर से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा हो या मेडिकल इमरजेंसी, 112 पर मिलेगी मदद

पुलिस ने बताया- एक व्यक्ति ने लड़की की हत्या की जानकारी दी। पुलिस टीम को साक्षी का शव सड़क पर मिला। वह जेजे कॉलोनी की रहने वाली थी। जब वह रविवार शाम बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तब अचानक साहिल ने उसे रोका और हमला कर दिया। पहले चाकू से वार किए। इसके बाद सिर पर कई बार पत्थर से भी हमला किया। उसके सड़क पर गिरने के बाद लगातार लात से मारता रहा। हत्या के बाद साहिल फरार हो गया। वारदात के दौरान कुछ लोगों ने साहिल को रोकने की कोशिश भी की थी। हत्या तब हुई, जब साक्षी अपनी दोस्त के बेटे की बर्थडे पार्टी में जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  नुमाइशखेत मैदान में ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज,उद्घाटन मुकाबले में मुंबई बीएनएफसी ने मुनस्यारी को 2-0 से हराया

दिल्ली डिप्टी पुलिस कमिश्नर सुमन नलवा के मुताबिक, लड़की के शव का पोस्टमॉर्टम जारी है। उसके शरीर पर कई चोटें थीं।

घटना की जानकारी मिलते ही CM केजरीवाल ने CCTV फुटेज ट्वीट करते हुए लिखा- दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। LG साहब, कानून व्यवस्था आपकी ज़िम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  लगातार हो रही बारिश से सरयू घाट तक पहुंचा नदी का पानी

वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा- दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर दिया हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp