logo

एक पारी कार्य बहिष्कार पर उतरे सफाई कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के पांचवें चरण के आंदोलन के तहत मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने एक पारी का कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें 👉  मलसूना में 65 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, करंट लगने का आरोप

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने “ठेका प्रथा बंद करो”, “शोषण बंद करो” और “हमारी मांगें पूरी करो” जैसे नारे लगाए। कर्मचारियों का कहना था कि सरकार बार-बार केवल आश्वासन दे रही है, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अब वे केवल आश्वासनों पर भरोसा नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग बदहाल, जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे ग्रामीण

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ठेका प्रथा समाप्त कर कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उनका कहना था कि सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अब आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कार्तिक पालीवाल ने एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. को उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवा के लिए सौंपा सम्मान

प्रदर्शन में संगठन के जिला अध्यक्ष चंदनलाल, शाखा अध्यक्ष मदनलाल, महामंत्री तेजपाल, रामगोपाल, राकेश कुमार, नन्हे लाल, रोहित, मोहन, अभिषेक, ललिता देवी, गीता देवी, मीना देवी, रेखा देवी, दीपमाला सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp