रूस ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का दिया आदेश। और यूक्रेन की सेना से हथियार डालने का आह्वान भी कर दिया है। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि रूस की यूक्रेन पर कब्जा करने की कोई योजना नहीं है,लेकिन रूस किसी भी बाहरी खतरे का त्वरित जवाब देगा। वही यूक्रेन की राजधानी कीव में बलास्ट होने की घटना भी सामने आई है।वही संकट के बीच यूक्रेन ने देशव्यापी आपातकाल की घोषणा कर दी। यूक्रेन संकट को लेकर फिलहाल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन पर आपातकालीन सत्र चल रहा है। इस हफ्ते में दूसरी बार यूक्रेन पर चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बैठक हो रही है।संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि तिरुमूर्ति ने कहा है कि हम तत्काल डी-एस्केलेशन का आह्वान करते हैं, स्थिति एक बड़े संकट में तब्दील होने के कगार पर है। अगर इसे सावधानी से नहीं संभाला जाता तो यह सुरक्षा को कमजोर कर सकता है। सभी पक्षों की सुरक्षा को ध्यान में रखा जाना चाहिए। वही यूक्रेन संकट के बीच यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस की एक फ्लाइट 182 भारतीय नागरिकों के साथ आज दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंड हुई है।
