logo

डोबरगाड़ा में टूटी सुरक्षा दीवार से बढ़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने लगाई मरम्मत की गुहार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। कमस्यारघाटी की लाइफलाइन मानी जाने वाली कांडा–रावतसेरा–बांसपटान मोटर मार्ग पर डोबरगाड़ा के समीप कल्मट की सुरक्षा दीवार टूटने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत निर्मित इस सड़क पर वाहन चालक और ग्रामीण रोजाना जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले एक माह से वे विभागीय अधिकारियों से क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र राठौर ने विधायक कपकोट और जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर सड़क की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में पतंजलि आरोग्य केंद्र का शुभारंभ, लोगों को मिलेंगी आयुर्वेदिक उपचार की सुविधाएं

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले खातीगांव–देवतोली–नरगोली सड़क पर भी कल्मट टूटने से कई दिनों तक यातायात बाधित रहा था। उनका कहना है कि यदि डोबरगाड़ा में समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और पूरी कमस्यारघाटी का संपर्क प्रभावित हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा, सुशासन और विकास के संदेश के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा

इस संबंध में पीएमजीएसवाई के अपर सहायक अभियंता एन.के. जोशी ने बताया कि क्षतिग्रस्त स्थल की स्थायी मरम्मत के लिए विभाग की ओर से आगणन तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। बजट स्वीकृत होते ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल यातायात सुचारू रखने के लिए मौके पर वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का कार्य किया जा रहा है।

Share on whatsapp