logo

रेडक्रॉस सोसायटी की ‘गांधीगिरी’, गुलाब भेंट कर व्यापारियों से की स्वच्छता की अपील

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। उत्तरायणी मेले के दौरान मेला क्षेत्र में स्वच्छता और सकारात्मक वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से रेडक्रॉस सोसायटी ने एक अनोखी पहल की। सोसायटी के पदाधिकारियों ने बाहरी व्यापारियों को गुलाब भेंट कर उनसे मेले के दौरान साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का यह ‘गांधीगिरी’ अंदाज हर किसी को खूब भाया और लोगों ने इस पहल की जमकर सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने दिया धरना, उग्र आंदोलन की चेतावनी

इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण और सचिव आलोक पांडे ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने दुकानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखें, कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और मेले की गरिमा को बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि उत्तरायणी मेला हमारी सांस्कृतिक पहचान है, इसे स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
रेडक्रॉस पदाधिकारियों ने व्यापारियों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और नशा मुक्ति दोनों ही सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा हैं, जिनसे मेले का माहौल बेहतर और सुरक्षित बनता है।
रेडक्रॉस सोसायटी की इस सकारात्मक पहल से व्यापारी वर्ग भी प्रभावित नजर आया और उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। मेले में मौजूद लोगों ने भी इस अनोखे प्रयास की प्रशंसा करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। इस दौरान उमेश जोशी, कन्हैया वर्मा, हिमांशु जोशी, मोहिउद्दीन अहमद तिवारी,ललित मोहन जोशी, कमल कांडपाल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव में सतत विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका पर हुआ मंथन
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp