logo

धारी के प्राचीन शिवालय में शिवलिंग व नंदी की पुनः स्थापना, भव्य कलश यात्रा से गूंजा क्षेत्र

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। ग्राम धारी स्थित हनुमान घड़ी के प्राचीन शिवालय में शिवलिंग एवं नंदी जी की मूर्ति की पुनः स्थापना के शुभ अवसर पर ग्राम सभा धारी के तत्वावधान में भव्य कलश यात्रा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कलश यात्रा में ग्राम सभा के समस्त ग्रामीणों, बच्चों, बुजुर्गों, मातृशक्ति एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन और जयघोष के साथ मंदिर परिसर पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
शिवलिंग एवं नंदी जी की पुनः स्थापना विधि-विधान के साथ संपन्न कराई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। ग्रामवासियों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन ने पूरे गांव में आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्राम सभा के लोगों ने सक्रिय सहयोग दिया तथा अंत में प्रसाद वितरण के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन हुआ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की बेटी भागीरथी ने हैदराबाद मैराथन में रचा इतिहास, 42 किमी की दौड़ 2:51 घंटे में पूरी कर जीता रजत पदक
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp