logo

पुष्कर सिंह धामी का बागेश्वर का दो दिवसीय दौरा ऐतिहासिक : सुरेश गड़िया

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बागेश्वर को दो दिवसीय दौरा ऐतिहासिक रहा। यह दौरा बागेश्वर के विकास के लिए, जिले के मान-सम्मान तथा जिले को आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में था। मुख्यमंत्री ने गरुड़ से बागेश्वर व बागेश्वर से कपकोट तक का दौरा किया। इस दौरात वह आम लोगों से मिले। विकास कार्यों को लेकर अधिकारिेयं के साथ बैठक की।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिरों में चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस का मौन उपवास, निष्पक्ष जांच की मांग

लोनिवि गेस्ट हाउस में मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने यह बात की। उन्होंने कहा कि सीएम ने गरुड़, बागेश्वर में जन संवाद किया। कपकोट के केदारेश्वर मैदान में जनसभा की। दस हजार की भीड़ ने यह बता दिया कि क्षेत्र में विकास की धारा बह रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक देश संमृद्धशााली देश बनाने का विजन को साकार करने की बात सीएम धामी ने की है। लोगों ने भी इसे सराहा है। कपकोट विधानसभा को अग्राणी विधानसभा बनाने का लक्ष्य धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। कपकोट विधानसभा में शिक्षा, स्वास्थ्य व स्वरोजगार के क्षेत्र में जबरदस्त काम हो रहा है।। पर्यटन, साहसिक पर्यटन की यहां अपार संभावनाएं है। इसमें स्वरोजगार को तरासा जा रहा है। बागेश्वर धीरे-धीरे अग्रणी जिले में शामिल हो है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता आम आदमी के सुख व दुख में शामिल है। यही कारण है कि निकाय व नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला। इससे कांग्रेस में बौखलाहट साफ दिख रही है। वही लोग सीएम के दौरे को निराशाजनक बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा जीत हमेशा सत्य की होती है। वह इसी घ्येय के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जीआईसी भटखोला प्रधानाचार्य हत्याकांड में आरोपी प्रशासनिक अधिकारी नवल किशोर सोराड़ी गिरफ्तार
Ad
Share on whatsapp