logo

पूरन मेहता बने पहाड़ी आर्मी के बागेश्वर जिला अध्यक्ष

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: पहाड़ी आर्मी संगठन के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने मीडिया को विज्ञप्ति जारी की जिसमें संगठन विस्तार की जानकारी साझा की उन्होंने बताया कि पहाड़ी आर्मी संगठन लगातार पहाड़ के मुद्दों पर दमखम से मुखर है आने वाले समय में पहाड़ के मुद्दों पर आंदोलन को धार देने के लिए संगठन में पुनर्गठन किया है जिसमें जिला अध्यक्ष बागेश्वर दीप चंद्र जोशी की जगह पूर्व में करणी सेना के जिला अध्यक्ष पूरन सिंह मेहता को जिम्मेदारी दी गई हैजो लंबे समय से पहाड़ी हिंदुओं के लिए कार्य कर रहे है उन्होंने बताया कि संगठन से लगातार हजारों की संख्या में पहाड़ की जनता सदस्यता लेकर जुड़ रही है जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि जनता एकजुट होकर लड़ने का मन बना रही है उन्होंने बताया आज उत्तराखंड सिर्फ मैदानी जिलों का बन कर रह गया है जिस भी पार्टी की सरकारें बन रही उनका सिर्फ एक ही काम बचा है कि पहाड़ के सरकारी संस्थान को मैदानी जिलों में लाना और मैदानों में जितने भी बंदर है उनको पहाड़ में छोड़ना, पहाड़ मूल भूत समस्याओं से आज भी जूझ रहा है जिन समस्याओं के निराकरण में दोनों पार्टियां फैल नजर आ रही है पहाड़ की जनता लंबे समय से मूल निवास भू कानून ,रोजगार की माग कर रहा है मगर सरकारें उदासीन है पहाड़ी आर्मी आगामी दिनों में पहाड़ी हिंदू सशक्तिकरण अभियान को और तेजी लाएगी हर जिला ,ब्लॉक से आंदोलनकारी संगठन,बुद्धिजीवी,महिला, व्यापार युवा,छात्र ,अधिवक्ता संगठनों को आंदोलन से जोड़ा जाएगा। जिम्मेदारी मिलने पर समाज सेवी कवि जोशी,प्रकाश सिंह ने बधाइयां और शुभकामनाएं दी

Share on whatsapp