उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर है कि लोक सेवा आयोग इसी माह 732 पदों पर भर्ती जारी करेगा। जिसमें बंदी रक्षक के 213 पदों पर भर्ती के लिए कल विज्ञप्ति जारी हो सकता है। वही कनिष्ठ सहायक के 519 पदों की भर्ती विज्ञप्ति 26 नवंबर के बाद जारी की जाएगी। आयोग ने भर्ती कैलेंडर में भी इसकी जानकारी दी थी।
साथ ही भर्ती कैलेंडर के मुताबिक जनवरी महीने में भी सहायक कृषि अधिकारी चारा सहायक समेत 463 पदों पर भर्ती विज्ञप्ति जारी की जाएगी।






