logo

तहसील दिवस में जनता की समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : बागेश्वर तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों ने राशन कार्ड, विद्युत, सिंचाई, आर्थिक सहायता, पेयजल आदि से संबंधित विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज कीं। अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को निर्धारित समय-सीमा में निस्तारित करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  छूटे पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 08 से 10 अक्टूबर तक प्रत्येक मतदान केंद्र पर लगेंगे विशेष शिविर

एसडीएम ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा ज्योति यात्रा को लेकर बागेश्वर में ट्रैफिक प्लान जारी शहर में कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन, डिग्री कॉलेज मैदान में होगी वाहनों की पार्किंग

तहसील दिवस में तहसीलदार दलीप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी जी.बी. पांडे, समाज कल्याण विभाग के गिरीश न्यूनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सरयू तट पर उमड़ी आस्था, अष्टमी को पितरों के निमित्त हुआ पिंडदान,कर्नाटक और पुणे समेत देशभर से पहुंचे श्रद्धालु, मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ श्राद्ध और तर्पण
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp