logo

प्रिया मेहता ने जीती ऑनलाइन गायन और नृत्य प्रतियोगिता,धूराफाट एकता एवं जागरूकता मंच ने किया आयोजन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : खरेही मंडल के धूराफाट क्षेत्र में बालविकास व प्रतिभा प्रोत्साहन के लिए गठित संगठन ,”धूराफाट एकता एवं जागरूकता मंच” द्वारा विगत दिनों में आनलाइन गायन व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें गायन व नृत्य प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर, उभरती कलाकारा प्रिया मेहता (पाना) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में द्वितीय पर तेजस्विनी साह व तृतीय स्थान पर बोहाला की ममता रही। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिया मेहता (पाना), द्वितीय तेजस्विनी साह व तृतीय स्थान पर ग्राम पनौला की दक्षिता रही।
धूराफाट एकता एवं जागरूकता मंच 2017 से क्षेत्र के सभी बारह ग्राम सभाओं में बालविकास व प्रतिभा- प्रोत्साहन के लिए प्रयासरत है, जिसमें आज तक मंच ने अनेक कार्यक्रमों को आयोजित कर विभिन्न प्रतिभावान बच्चों को मंच प्रदान किया है। मंच के संचालक सदस्य विक्की मेहता का कहना है कि “मंच के सीमित सदस्यों द्वारा ही सारे कार्यक्रम का खर्च उठाया जाता है।दोनों प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹ 2000 ,द्वितीय को ₹ 1600 तृतीय को ₹ 1200 नगद राशि व बाकी प्रतिभागियों को भी सांत्वना राशि दी गयी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp