logo

सरयू-गोमती संगम पर फिर लौटेगी सांस्कृतिक रौनक, उत्तरायणी मेले का पोस्टर जारी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: सरयू-गोमती के पावन संगम पर आगामी 13 से 20 जनवरी तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले के पोस्टर एवं आमंत्रण पत्र का विमोचन गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
विमोचन कार्यक्रम में बागेश्वर विधायक पार्वती दास, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह विष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल सहित जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल एवं मेलाधिकारी प्रियंका रानी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में नगर पालिका के सभी सभासदों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों ने मेले की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया।
अधिकारियों ने बताया कि उत्तरायणी मेला जनआस्था, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, जिसे भव्य और सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रवाईखाल-गरुड़ रोड पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़, कार क्षतिग्रस्त,आधे घंटे बाद बहाल हुआ यातायात
Ad
Share on whatsapp