बागेश्वर। स्वच्छोत्सव “स्वच्छता ही सेवा” जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत भारतीय डाक विभाग के अधीक्षक, अल्मोड़ा जीवन सिंह बोरा गुरुवार को बागेश्वर त्रिवेणी संगम तट पहुँचे। यहाँ उन्होंने विभागीय कर्मचारियों, नगर पालिका परिषद के पर्यावरण मित्रों, स्वयं सेवियों, स्वजल, फड़ समिति और देवकी लघु वाटिका के सहयोग से संगम तट पर प्लास्टिक एवं अन्य कचरा एकत्र कर साफ-सफाई अभियान चलाया।
इस अवसर पर अधीक्षक बोरा ने उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता की शपथ दिलाई और ऐतिहासिक नगरी को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए आम जनमानस से सहयोग की अपील की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में वृक्ष पुरुष किशन मलड़ा ने कहा कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) तक चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत हर व्यक्ति एक पेड़ लगाए और उसे बचाने का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि इसी भावना से हम आने वाले समय को और बेहतर बना सकते हैं।
स्वच्छता अभियान में मुख्य डाकघर बागेश्वर के उप डाकपाल राकेश बिष्ट, पवन गोस्वामी, प्रेमनाथ गोस्वामी, जगदीश गिरी, श्रीमती रेखा देवी, रजनी, सावत्री, शोभा, शहाना बानू, मनिषा, किशन राम (अध्यक्ष फड़ व्यवसाय समिति), रजत कुमार, नरेंद्र नेगी, रामगोपाल, चेतन सिंह, रमेश पर्वतीय, दर्शन, राजेंद्र मलड़ा, किशन सिंह मलड़ा, भुवन लोहनी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया।








