पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में पुलिस द्वारा विधानसभा उप चुनाव- 2023 बागेश्वर को सकुशल संपन्न कराने हेतु 188 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर अक्षय प्रहलाद कोन्डे के निर्देशन में व पुलिस उपाधीक्षक कपकोट/बागेश्वर शिवराज सिंह राणा के नेतृत्व में निरीक्षक टी0आर0 बगरेठा, प्रभारी चुनाव सैल, पुलिस कार्यालय द्वारा अपनी टीम के साथ विधानसभा उप निर्वाचन-बागेश्वर 2023 को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु डिग्री कॉलेज ग्राउंड से 188 पोलिंग पार्टियों व उनके साथ लगे सुरक्षा बल, वाहनों व सुरक्षा कर्मियों की काउंटिंग की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश व जानकारी देकर रवाना किया गया। इस दौरान पुलिस व प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।