logo

ढाई हजार रिश्वत लेते सीएम हेल्पलाइन 1905 में कार्यरत कर्मचारी और उसके सहयोगी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड : सीएम हेल्पलाइन 1905 पोर्टल पर कार्यरत कर्मचारी द्वारा पोर्टल पर शिकायत को निस्तारित करने की एवज में ढाई हजार रुपयों की मांग करने के मामले में थाना राजपुर पुलिस ने कर्मचारी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गोपनीय जांच में 1905 शिकायत पोर्टल में नियुक्त कर्मी द्वारा अपने बाहरी सहयोगी के माध्यम से पैसों की मांग करने की पुष्टि हुई थी।

बता दें कि नारसन हरिद्वार में रेस्टोरेंट में कार्यरत मनोज ठकराल द्वारा अपने वेतन के भुगतान के लिए श्रमआयुक्त को प्रार्थना पत्र दिया गया था, प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई के संबंध में 1905 पोर्टल में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत निपटाने की एवज में झूठा आश्वासन और भय दिखाकर उससे पैसों की मांग की जा रही है। जिसके संबंध में एसएसपी द्वारा एसओजी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में ऑपरेशन प्रहार के तहत 41 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 11 लोगों के चालान

क्यूआर कोड की जांच में वह शुभम आनंद के नाम पर होना पाया गया। शुभम आनंद के संबंध में जानकारी करने पर उसका 1905 Helpline देहरादून में संविदा पर कार्यरत होना पाया गया और उसके द्वारा 1905 helpline की सूचना को अनाधिकृत रुप से किसी अन्य व्यक्ति को उपलब्ध कराते हुए आपराधिक षडयंत्र के तहत पीड़ित मनोज ठकराल से पैसों की मांग किये जाने की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें 👉  आदि कैलाश से पूरे भारत तक पहुंचेगा ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ का संदेश: ललित जोशी

जांच के आधार पर उपनिरीक्षक आदित्य सैनी द्वारा दी गई तहरीर पर आरोपी शुभम आनंद और शैलेंद्र गुसाई के खिलाफ helpline पोर्टल के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने के संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। थाना राजपुर पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों शुभम आनंद और शैलेंद्र गुसाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उसके बाद पुलिस द्वारा दोनों आरोपी को अरेस्ट किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी शुभम आनंद के i leads कंपनी के माध्यम से पिछले 06 महीने से 1905 शिकायत पोर्टल में कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के पद पर संविदा पर तैनात होने की जानकारी मिली और प्रतिमाह 10500 रुपए वेतन प्राप्त करता है। शैलेंद्र गुसाई उसका पुराना जानकार है, जो टूर एंड ट्रेवल एव प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp