logo

पुलिस प्रशासन ने की होटलों व रेस्टोरैंटों में छापेमारी,घरेलू सिलेंडरों का उपयोग नहीं करने की दी हिदायद

खबर शेयर करें -

– विकल्प के रूप में लकड़ी व इंडेक्शन चूल्हे का करें इस्तेमाल
बागेश्वर: घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए पुलिस व प्रशासन की टीम ने नगर के होटलों व रेस्टोरैंटों में छापेमारी की। सभी से होटलों में घरेलू सिलेंडरों का का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायद दी। साथ ही वैकल्पिक ईधन के रूप में लकड़ी तथा इंडेक्शन चूल्हे का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया। सख्त लहजे में कहा कि यदि कहीं से भी शिकायत मिली तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मालूम हो कि जिले में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर रोक लगी है। इसके बाद घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी होने का खतरा बढ़ गया है। जबरन लोग दुकानों में स्टॉक जमा न करें इस पर भी प्रशासन ने सख्ती कर दी है। एसडीएम प्रियंका रानी के नेतृत्व नगर के होटलों व रेस्टोरैंटों में छापेमारी की गई। घरेलू सिंलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न हो इस पर विशेष फोकस किया गया। इस दौरान कहीं भी कोई गड़बड़ी टीम को नहीं मिली। उधर गरुड़ में एसडीएम वैभव कांडपाल के नेतृत्व में छापेमारी हुई। यहां भी गड़बड़ी नहीं मिली। कांडा, कपकोट, काफलीगैर क्षेत्र में भी प्रशासन ने छापेमारी की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बागेश्वर की खो-खो टीम का शानदार प्रदर्शन, तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीता
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp