logo

रेडक्रॉस और एसएसबी के संयुक्त तत्वावधान में बीनातोली में एक हजार से अधिक पौधों का हुआ रोपण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए रेडक्रॉस सोसायटी बागेश्वर, एसएसबी और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एसएसबी कैंप, बीनातोली बागेश्वर परिसर में हुआ, जहां एक हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ उप महानिरीक्षक डी.एन.भोम्बे, रेडक्रॉस चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण और सचिव आलोक पांडे ने संयुक्त रूप से किया। शुभारंभ अवसर पर उन्होंने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन की नींव है।

कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए

इस दौरान लोकाट, बांस, तिमुल, चंदन, हरड़, पीपल, बड़, बोतलबुराश, क्वेराल, उतीस, ज़ेक्रेंडा, अमरूद, आम, माल्टा, नींबू और संतरा सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। अधिकारियों ने बताया कि विविध प्रजातियों का रोपण करने से पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत होगा और स्थानीय जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आभूषणों की सफाई के बहाने महिलाओं को ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार

कार्यक्रम को लेकर उत्साह

उप महानिरीक्षक भोम्बे ने कहा कि यह पहल केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व हरित वातावरण देने का संकल्प है। उन्होंने भरोसा जताया कि ऐसे कार्यक्रम आगे और बड़े पैमाने पर आयोजित किए जाएंगे।

रेडक्रॉस चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कहा कि रेडक्रॉस टीम लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। रक्तदान शिविरों से लेकर आपदा प्रभावित परिवारों की मदद और अब पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियानों में संस्था अपनी अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा, “एसएसबी जवानों का साथ मिलने से यह अभियान और बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है।”

यह भी पढ़ें 👉  लाहुर घाटी के हड़बाढ़ गांव में धंस रही ज़मीन,मकान-सड़कें खतरे में,पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण बोले पीड़ितों को तत्काल करे विस्थापित

वृक्षारोपण की निरंतर आवश्यकता

रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव आलोक पांडे ने कहा कि पौधारोपण एक सतत प्रयास होना चाहिए। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है।

वन विभाग और एसएसबी का सहयोग

वन विभाग के बैजनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह गुसाईं ने कहा कि यह संयुक्त कार्यक्रम काफी सफल रहा। रेडक्रॉस टीम और एसएसबी जवानों के साथ वन विभाग ने भी सक्रिय रूप से सहयोग किया। उन्होंने बताया कि सामूहिक प्रयास से ही पर्यावरण संरक्षण जैसे बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान वाइस चेयरमैन ललित मोहन जोशी, कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, उमेश जोशी, शकर लाल टम्टा, डी.एल. वर्मा, कन्हैया वर्मा, मोहीउद्दीन अहमद तिवारी, किशन सिंह मलडा,पूर्व चेयरमैन संजय साह जगाती,वेद प्रकाश पांडे, आर.पी. कांडपाल, सुनीता टम्टा, शिववरण राजपूत, राजीव कुमार मिश्रा, जी.पी. कुनियाल, संजय कुमार, डॉ. हरीश दफौटी, सरिता पपोला, असिस्टेंट कमांडर जसपाल सिंह तोमर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जिला कांग्रेस कमेटी ने वोट चोर, गद्दी छोड़ कैंडल मार्च निकाला

पर्यावरण बचाने का संकल्प

अंत में सभी उपस्थित जनों ने पौधारोपण को एक निरंतर अभियान बनाने और हर लगाए गए पौधे की सुरक्षा का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हराभरा भविष्य सुनिश्चित होता है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp