logo

केदारनाथ में वीआईपी दर्शन का तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध, सभी के लिए समान व्यवस्था की करी मांग

खबर शेयर करें -

केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने आज केदारनाथ मंदिर के वीआईपी गेट पर धरना देकर वीआईपी दर्शन का विरोध किया। साथ ही तीर्थ पुरोहितों ने मंदिर समिति के विरोध में नारेबाजी भी की। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि मंदिर में वीआईपी दर्शन बंद होने चाहिए। वीआईपी दर्शन के कारण लाइन में लगे भक्तों को घंटों तक दर्शन नहीं हो पा रहे हैं। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि मंदिर समिति अपने लाभ के चक्कर में शासन के निर्देशों की अवहेलना कर रही है। जब शासन ने वीआईपी दर्शन पर रोक लगाई है तो मंदिर समिति जबरन दर्शन वीआईपी दर्शन करवा रही है।


बता दे कि केदारनाथ धाम के दर्शनों के लिए प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। हर दिन केदारनाथ में सुबह से रात तक भक्तों की लंबी लाइन लगी रह रही है। तीर्थ पुरोहितो ने बताया की कुछ दिन से वीआईपी दर्शन बंद थे उसके बाद फिर मंदिर समिति 300 रुपए की पर्ची काटकर वीआईपी दर्शन करवा रहा है। इसे किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद तीर्थ पुरोहितों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने कहा मंदिर में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था बंद होनी चाहिए। आम भक्तों और वीआईपी के लिए एक समान व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब कोई वीआईपी आ रहे हैं तो वह मंदिर के गर्भगृह में जाकर दर्शन कर रहा है। लेकिन जो भक्त घंटों तक लाइन में लगा हुआ है। उसे सभा मंडप से ही गर्भगृह के दर्शन कराए जा रहे है। जो आम भक्तो के साथ अन्याय है। उन्होंने वीआईपी दर्शन की व्यवस्था समाप्त करने की मांग की। भक्तों को एक समान मंदिर के गर्भगृह के दर्शन होने चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp