logo

कांग्रेस की ओर नई उम्मीद भरी नजरो से देख रही है जनता : हरीश रावत

खबर शेयर करें -

पूर्व सीएम हरीश रावत ने शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार के पक्ष में कई इलाकों का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि आज जनता कांग्रेस की ओर उम्मीदभरी नजरों से देख रही है।

नगर के मंडलसेरा में आयोजित सभा में रावत ने कहा कि कांग्रेस के पास आज सशक्त प्रत्याशी है। कहा कि लोग भाजपा की सरकारों से परेशान हैं और वह परिवर्तन चाह रहे हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि बागेश्वर में कांग्रेस के पक्ष में लोग लामबंद हो रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर लोगों के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp