logo

वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों की हुई समीक्षा, दर्जा राज्यमंत्री, विधायक और डीएम ने दिए प्रकरणों के जल्द निस्तारण के निर्देश

खबर शेयर करें -

जिले में सड़क मार्ग निर्माण को लेकर वन भूमि की अड़चनों को दूर करने एवं लम्बित सड़क मार्गों के प्रस्तावों को लेकर पीएमजीएसवाई के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट व विधायक पार्वती दास की उपस्थिति में जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
गुरुवार को जिला सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने वन भूमि हस्तांतरण को लेकर लम्बित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी विभाग के पास 16 वन भूमि हस्तांतरण के लम्बित प्रकरणों को लेकर जिलाधिकारी ने एक-एक सड़क मार्ग के प्रस्तावों का समय निर्धारित करते हुए निस्तारण करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन सड़क मार्गो के मानचित्र स्वीकृति,स्मरेखण,सर्वेक्षण,मुआवजा आदि प्रक्रियाओं की औपचारिकता होनी है उन्हें शीघ्र पूरी कर ली जाए। जिलाधिकारी ने कहा जिन विभागों के सीए लैंड से संबंधित प्रकरण है वे एक सप्ताह के भीतर उपजिलाधिकारी कपकोट को प्रेषित करें, ताकि उनका निस्तारण किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम प्रहरियों के साथ झिरौली पुलिस ने की गोष्ठी, नशे के कारोबार पर नजर रखने के निर्देश

बैठक में वन विभाग द्वारा बताया गया कि लोनिवि बागेश्वर के पास 20, लोनिवि कपकोट के पास 12, ग्रामीण निर्माण विभाग 01, लोनिवि रानीखेत 02, पेयजल निगम 11, परिवहन 01, सेना 03 व हाइड्रो पॉवर के पास 01 प्रकरण लंबित है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा मैग्नेसाइट वर्कर्स यूनियन 30 अक्टूबर से खदान परिसर में करेंगे धरना-प्रदर्शन

उपाध्यक्ष पीएमजीएसवाई शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि जिले में कई ऐसी सड़के है,जिनका जनहित में बनाया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वन भूमि हस्तांतरण को लेकर लम्बित सड़क मार्ग के कार्यों में तेजी लायी जाए। विधायक बागेश्वर पार्वती दास ने कहा कि विधानसभा बागेश्वर में वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरण काफी लम्बे समय से लंबित है। जिनका जल्द निस्तारण किया जाना है। ताकि स्थानीय जनता को इसका लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  अखिलेश यादव के कथित बयान पर भड़का भाजयुमो, पुतला दहन कर जताया विरोध

बैठक में उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या, एसडीओ सुनील कुमार, संभागीय परिवहन अधिकारी रत्नाकर सिंह, सहायक अभियंताविजेंद्र मेहरा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp