logo

पैराफिट तोड़कर नदी में समाई कार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंदन सिंह बथ्याल की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली में शामिल होकर लौट रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मुनस्यारी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंदन सिंह बथ्याल (70) की गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। अल्मोड़ा-शेराघाट मोटर मार्ग पर काचुला पुल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पैराफिट को तोड़ते हुए करीब 50 मीटर नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में वाहन के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए 33 खिलाड़ी काशीपुर रवाना

धौलछीना थाना प्रभारी सुनील सिंह बिष्ट के अनुसार, पिथौरागढ़ जनपद के नाचनी निवासी कुंदन सिंह बथ्याल अपने साथी गणेश कुमार (32) और भूपेंद्र प्रसाद (25) के साथ कार संख्या UK04Y-2999 से अल्मोड़ा पहुंचे थे। बताया गया कि दोपहर करीब 12:20 बजे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का विमान लैंड न होने और रैली रद्द होने की जानकारी दी। इसके बाद तीनों कार्यकर्ता वापस नाचनी के लिए रवाना हो गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में बागेश्वर के कृष्णा पांडे का शानदार प्रदर्शन,जीता कांस्य पदक

दोपहर करीब 2 बजे काचुला पुल के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनते ही स्थानीय ग्रामीण गंगा सिंह और अन्य लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने तेज बहाव और कठिन परिस्थितियों के बीच कड़ी मशक्कत कर घायलों और पूर्व ब्लॉक प्रमुख के शव को नदी से निकालकर सड़क तक पहुंचाया।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अल्मोड़ा हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  वन क्षेत्र में आग लगाते पकड़ी गई महिला, वन विभाग ने वसूला अर्थदंड

नाचनी क्षेत्र में शोक की लहर

कुंदन सिंह बथ्याल मुनस्यारी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य तथा नाचनी व्यापार संघ के अध्यक्ष रह चुके थे। वह क्षेत्र में एक निजी विद्यालय का संचालन भी करते थे। हादसे की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp