logo

चट्टान टूटकर पोकलैंड मशीन पर गिरने से ऑपरेटर की मौत, दिल दहला देगा (वीडियो)

खबर शेयर करें -

दर्दनाक हादसा हुआ है जहां चट्टान पोकलैंड मशीन पर गिरा है मामला उत्तराखंड के जोशीमठ से सामने आया है जहां हेलंग मारवाड़ी बाईपास पर सड़क निर्माण कार्य में कटिंग के दौरान चट्टान टूटकर जेसीबी मशीन पर गिरने से आपरेटर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहां मौजूद अन्य कर्मियों ने उसे तत्काल पत्थरों के नीचे के निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ ले गए।आपरेटर के सिर में गंभीर चोट लगने से उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अमर सिंह पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें 👉  पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से जनपद के 10 विद्यालय सम्मानित, विधायक पार्वती दास ने किया सम्मान

हेलंग-मारवाड़ी बाईपास पर फिर हुई है बड़ी दुर्घटना, चट्टान काट रही जेसीबी मशीन के ऊपर गिरी चट्टान एक हेल्पर की दर्दनाक मौत हो गई है।
आद्य गुरु शंकराचार्य की तपस्थली एवं भगवान नरसिंह की भूमि को बद्रीनाथ यात्रा मार्ग से अलग थलग करते हुए निर्माणाधीन हेलंग-मारवाड़ी बाई पास पर सोमवार को फिर एक बड़ी दुर्घटना हो गई, पहाड़ कटिंग के दौरान चट्टान टूटने से जेसीबी मशीन तो पूरी तरह दब गई और जेसीबी हेल्पर की दबने से मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा महोत्सव में दिखी लोक संस्कृति और प्रतिभाओं की झलक, 84 युवाओं ने किया प्रतिभाग

कोतवाली जोशीमठ से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे मे एक हेल्पर की मृत्यु हुई है, मृतक का नाम अमर सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी मुखेरिया गाँव होशियारपुर का रहने वाला था।
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भी इसी मार्ग पर चट्टान टूटने से कई मजदूरों ने भाग कर जान बचाई थी। पुनः हादसा होने से मजदूरों मे भी दहशत है।

Share on whatsapp