logo

मनकोट में महिला की मौत पर वन विभाग शोकाकुल, गुलदार पकड़ने को पिंजरा व 8 ट्रैप कैमरे लगाए

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: जनपद के ग्राम मनकोट (पोस्ट उडेरा) में स्वर्गीय देवकी देवी पत्नी किशनानंद के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर वन विभाग ने गहरा शोक व्यक्त किया है। घटना के बाद क्षेत्र में जन-सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्न ने बताया कि घटना के उपरांत प्रभावित गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार प्रभावी गश्त की जा रही है। संवेदनशीलता को देखते हुए उच्च स्तर से प्राप्त अनुमति के आधार पर गुलदार को पकड़ने हेतु पिंजरा लगाया गया है। इसके साथ ही गुलदार की आवाजाही पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में 8 ट्रैप कैमरे एवं 2 एनाईडर उपकरण स्थापित किए गए हैं। वन विभाग द्वारा आधुनिक उपकरणों एवं अन्य माध्यमों से मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने की कार्रवाई की जा रही है।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस घटना में तेंदुए अथवा किसी अन्य वन्य जीव की संलिप्तता की वास्तविक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही की जा सकेगी। अंतिम चिकित्सकीय एवं कानूनी निष्कर्षों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वन विभाग ने कहा कि जन-सुरक्षा के प्रति विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा विगत दिवस की यह घटना अत्यंत दुखद है, जिस पर विभाग शोक व्यक्त करता है।

Share on whatsapp