logo

मांगों को लेकर पेट्रोल लेकर महाविद्यालय के मुख्य गेट पर चढ़े एनएसयूआई कार्यकर्ता

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : बागेश्वर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय परिसर के मुख्य गेट पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रेम दानू, राहुल कुमार और नीरज जोशी पेट्रोल की बोतल लेकर गेट पर चढ़ गए और प्रशासन से उनकी मांगें तत्काल पूरी करने की मांग करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा हो या मेडिकल इमरजेंसी, 112 पर मिलेगी मदद

वहीं अन्य एनएसयूआई कार्यकर्ता मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कई छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि पात्र विद्यार्थियों का शीघ्र प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो गेट पर चढ़े कार्यकर्ता नीचे नहीं उतरेंगे। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर बनाए रखी। इस दौरान महाविद्यालय के निदेशक सहित विभिन्न विभागों के प्राचार्यों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें गेट से नीचे उतरने का आग्रह किया। लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े है और नीचे उतरने को तैयार नहीं हो रहे है। परिसर निदेशक डॉ कमल किशोर जोशी ने बताया कि तीनों विषयों में 20-20 सीटों को बढ़ाने की बात की जा रही है विश्वविद्यालय ने सहमति जता दी है। जल्द ही सीटे बढ़ जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान के कथित शुद्धिकरण के विरोध में कपकोट में कांग्रेस ने थानाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp