logo

बीडी पांडेय कैंपस के स्नातक स्तर का परीक्षाफल घोषित नहीं होने पर एनएसयूआई ने कड़ी नाराजगी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: बीडी पांडेय कैंपस के स्नातक स्तर का परीक्षाफल घोषित नहीं होने पर एनएसयूआई ने कड़ी नाराजगी जताई है। परिसर निदेशक के माध्मय से सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में जल्द परीक्षाफल घोघित करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
संगठन से जुड़े छात्र शनिवार को कैंपस में एकत्रित हुए। इसके बाद उन्होंने कैंपस निदेशक से मुलाकात की। उन्हें परीक्षा नियंत्रक के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्रों का कहना हैकि बीए, बीएससी तथा बीकॉ प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर परीक्षा हुए दो महीना करीब हो गया है, लेकिन अभी तक परीक्षाफल घोषित नहीं हुआ है। परीक्षाफल जारी नहीं होने से परीक्षार्थी पशोपेश में हैं। उन्होंने जल्द से जल्द परीक्षाफल जारी करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

Share on whatsapp