logo

रिक्त सीट होने के बावजूद प्रवेश नही देने पर एनएसयूआई ने जताई नाराजगी, निदेशक को दिया ज्ञापन

खबर शेयर करें -

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ताओ ने परिसर में रिक्त सीटों पर प्रवेश की मांग को लेकर निदेशक डॉ दीपा कुमारी को दिया ज्ञापन। ज्ञापन में एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने मांग करते हुए कहा कि बीएससी, बीकॉम और बीए के संकायों में अभी भी काफी सीटे रिक्त बची हुई है उनमें भी प्रवेश करवाने को कहा। लेकिन परिसर द्वारा प्रवेश बन्द कर दिए गए है। जिस कारण छात्र-छात्राओ को प्रवेश नही मिल पा रहा है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष कमलेश गड़िया ने कहा कि अगर जल्द ही रिक्त सीटों पर प्रवेश नही किया गया तो NSUI आंदोलन को बाध्य होगी। इस मौके पर छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपांशु भट्ट, पंकज कुमार, राहुल कुमार, सागर जोशी, हिमांशु जोशी, विवेक कुमार, निशा मेहता, तनीषा मेहता, डॉली आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp