logo

नितिन जोशी और हरीश मेहरा बने भाजयुमो के जिला महामंत्री

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: भारतीय जनता युवा मोर्चा बागेश्वर ने अपने नई जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुवे जिले में नितिन जोशी और हरीश मेहरा को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह है। नितिन जोशी पूर्व में हिंदू जागरण मंच से लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सहित विभिन्न आयामों में कार्य कर चुके है।उनकी छवि हिंदू वादी नेता और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में रही है। वहीं हरीश मेहरा पूर्व में छात्र संघ अध्यक्ष महाविद्यालय बागेश्वर, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख कपकोट सहित अखिल विद्यार्थी परिषद में कई दायित्वों का सफल निर्वहन कर चुके है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क निर्माण की मांग को जनप्रतिनिधियों का समर्थन, आंदोलन को मिला व्यापक जनसमर्थन

दोनों की नियुक्ति पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष आदर्श कठायत ने कहा कि दोनों की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इनकी नेतृत्व क्षमता और युवाओं के साथ उनके अच्छे संबंध संगठन को मजबूत बनाने में मदद करेंगे। उनके जिला महामंत्री बनने पर प्रदेश महामंत्री भाजपा कुंदन परिहार,जिलाध्यक्ष भाजपा बागेश्वर प्रभा दानू गढ़िया,विधायक बागेश्वर पार्वती दास, दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया ,पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल,दर्जा राज्यमंत्री भूपेश उपाध्याय, संजय परिहार,विक्रम शाही, गोविंद दानू, रवि करायत, दीपक गस्याल,मनोज बचखेती ने खुशी जताई।

Share on whatsapp