logo

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कांग्रेस अर्जुन भट्ट का हुआ जोरदार स्वागत

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से 2027 के लिए एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय कर बूथ स्तर को मजबूत किया जाएगा। यहाँ आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पूर्व सासंद प्रदीप टम्टा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं भ्रस्टाचार के खिलाफ हम सभी को गांव गांव जाकर लोगो को जागरूक कर उन्हें पार्टी से जोड़ना होगा। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि जनता कांग्रेस को आगामी 2027 में राज्य में सरकार बनाने को आतुर है। लेकिन हमें अभी से एकजुट होने की आवश्यकता है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐंठानी ने कहा कि राज्य सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। युवाओं के रोजगार छीने जा रहे है। उपनल कर्मियों को छला जा रहा है। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोपाल दत्त भट्ट व निवर्तमान जिलाध्यक्ष भगत डसीला ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नींव है। गांव जाकर कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय करना होगा। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए अभी से कार्य करने को कहा। नवनियुक्त अध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया । उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक को संगठन की मजबूती के लिए आगे आना होगा। कहा कि उनका पहला लक्ष्य पार्टी पदाधिकारियो को एकजुट कर वल संगठन को मजबूत बनाना है। जिले के सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सवाद कर बूथ को मजबूत बनाना है। इस दौरान भगवत ड़सीला, लोकमणि पाठक बलबंत गड़िया, भूपेश ऐठानी, बाल कृष्ण, सुनील भंडारी, गोविंद बिष्ट, वीरेंद्र नगरकोटी, गोविंद गड़िया, सुंदर मेहरा, गिरीश कोरंगा, चामू देवली, बलवंत राम, नवीन टम्टा, दीपक गड़िया, नवल टम्टा, सुरेंद्र खेतवाल, आलम मेहरा, पूजा आर्या, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र टँगडिया ने किया।

Share on whatsapp