logo

भाजपा जनपद कार्यालय में संगठन को नई मजबूती, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आदर्श कथायत सहित अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के जनपद कार्यालय में आज जिला अध्यक्ष प्रभा दानू गढ़िया के नेतृत्व में पार्टी के नव नियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आदर्श कठायत सहित अन्य पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आदर्श कठायत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जैसे अनुशासित, राष्ट्रवादी और सशक्त संगठन का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निभाएंगे। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के बीच बागेश्वर में निकला श्रीकृष्ण का डोला, जगह-जगह फोड़े मटके

जिला अध्यक्ष प्रभा दानू गढ़िया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिन कार्यकर्ताओं पर विश्वास जताया है, वे संगठन को नई ऊर्जा देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और प्रत्येक पदाधिकारी को संगठनात्मक अनुशासन में रहकर जनता की सेवा करनी चाहिए।
साथ में महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा गोस्वामी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अरुण कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष लक्की गोस्वामी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष राजा आदि का भी स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिलेश्वर धाम मंदिर में चोरी, दोपहर के समय दिया वारदात को अंजाम

स्वागत कार्यक्रम में जिला महामंत्री घनश्याम जोशी एवं संजय परिहार, किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेद सिंह रावल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह मेहता, निवर्तमान जिला अध्यक्ष दीपक घसयाल, मंडल महामंत्री अक्षय चन्याल, दरबान रौतेला, कंचन कथायत, कृष्णा सिंह सहित युवा कार्यकर्ता रॉबिन ऐठानी और दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और जनसेवा के कार्यों को लेकर अपने विचार रखे। अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ ने चलकाना में स्वीकृत सिंचाई नहर का किया स्थलीय निरीक्षण, स्रोत की जांच कर पानी की उपलब्धता स्पष्ट करने के निर्देश
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp