logo

राष्ट्रीय विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नमन खेतवाल और आर्यन सिंह ने जीता रजत पदक

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। बागेश्वर ताइक्वांडो अकादमी मंडलसेरा के प्रशिक्षुओं ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। कोहिमा (नागालैंड) में 27 से 31 अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय विद्यालय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता में नमन खेतवाल और आर्यन सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट में कांग्रेस ने निकाली जागरूकता यात्रा, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का लिया संकल्प

प्रतियोगिता में टीम के साथ कोच के रूप में ललित नेगी, सुरेंद्र पवार और गोकुल खेतवाल शामिल रहे। प्रशिक्षु खिलाड़ी नमन सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र हैं, जबकि आर्यन मिशन स्कूल में अध्ययनरत हैं। दोनों खिलाड़ियों की इस सफलता से क्षेत्र में हर्ष की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  भेषज संघ के अधिवेशन में जड़ी-बूटी उत्पादन बढ़ाने पर जोर

अपर निदेशक शिक्षा कुमाऊं मंडल गजेंद्र सिंह सौन, मुख्य शिक्षा अधिकारी बागेश्वर विनय कुमार और जिला खेल अधिकारी गुंजन बाला ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  वीवीआईपी ड्यूटी के चलते बागेश्वर में बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही डायवर्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp