logo

नदीगांव को मिली सड़क की सौगात, आठ करोड़ की लागत से शुरू हुआ निर्माण

खबर शेयर करें -

नदीगांव को मिली सड़क की सौगात, आठ करोड़ की लागत से शुरू हुआ निर्माण

बागेश्वर। राज्य योजना के अंतर्गत जनपद में विकास कार्यों को गति मिलती नजर आ रही है। शनिवार को बागेश्वर–गिरेछीना मोटर मार्ग से नदीगांव तक पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन यह सड़क ग्रामीणों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर तहसील सभागार में काव्य गोष्ठी एवं चाचरी का हुआ आयोजन

विधायक पार्वती दास ने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि लगभग आधा किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर ₹8 करोड़ 30 लाख 58 हजार की लागत आएगी। निर्माण पूरा होने के बाद नदीगांव के ग्रामीणों को सुगम व सुरक्षित आवागमन सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  वाछम के विद्यालय का हाईस्कूल में हुआ उच्चीकरण, विधायक का क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

उन्होंने कहा कि यह सड़क ग्रामीण क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी और स्थानीय निवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो रही है। विधायक ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  गरुड़ तहसील में श्रम विभाग का उप कार्यालय खोलने की मांग

कार्यक्रम में विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, नगर मंडल अध्यक्ष विवेक तिवारी, राजेंद्र परिहार, खड़क टंगड़िया, रवि करायत, खड़क दफौटी, दमोदर जोशी, पंकज मेहता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp