बागेश्वर। प्रभारी प्रधानाचार्य के हत्यारोपी को पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तथा फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद जांच में और भी तेजी आएगी। आरोपी क्लर्क नवल किशोर सोराड़ी का मेडिकल कराने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस सुबह से अलर्ट थी। सुबह 11 बजे पुलिस के कड़े पहरे में उसे जिला अस्पातल में मेडिकल के लिए लाया गया। इस बात की भनक लोगों को लगने लगी। इसके बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ जमने लगी। पुलिस उसे दूसरे दरवाजे से अस्पताल ले गई। यहां मेडिकल कराकर उसे गाड़ी में बैठाकर न्यायालय ले गई। यहां न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेज दिया है।
बागेश्वर। राइंका भटखोला में तैनात नवल किशोर के खिलाफ पुलिस जांच के साथ ही विभागीय जांच भी शुरू हो गई। एक शिक्षक की सूचना के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट शिक्षा निदेशक को भेज दी है। अब विभागीय आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी। अब विभागीय जांच रिपोर्ट पर सबकी नजर टिकी है। लोग कर्मचारी को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। सरकारी कर्मचारी नियमावली का कड़ाई से पालन करने की भी मांग मुखर होने लगी है। इधर मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि उन्होंने राइंका भटखोला में हुई घटना की जांनकारी निदेशायल को दे दी है। जिसमें कर्मचारी के निलंबन की संस्तुति की है।
– हत्यारोपी नवल किशोर सिरोड़ी का मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया। न्यायलय के आदेश के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। अब मामले की विवेचना होगी।
– मनीष शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक कपकोट क्षेत्र








