काफलीगैर : राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन सेवा थीम पर आधारित कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र काफ़लीगैर में आयोजित बहुउदेशीय एवं चिकित्सा शिविर का विधायक पार्वती दास ने शुभारंभ किया।
विधायक दास ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।बीते तीन वर्षों में सरकार ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। युवाओं को रोजगार से जोड़ा। महिला सशक्तीकरण हुआ। नकल विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता तथा धर्मांतरण कानून लागू हुआ। समाज में समरसता लाने का प्रयास किया गया है। सरकार की उपलब्धियां प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, मुख्य शिक्षाधिकारी गजेंद्र सिंह सौंन, जिला समाज कल्याण अधिकारी जसमीत कौर, बीडीओ नरेंद्र भंडारी, जिला पंचायत सदस्य चंदन रावत, मंडल अध्यक्ष भाजपा घनश्याम राणा, प्रशासक महेंद्र प्रसाद, चंद्रशेखर, नंदन सिंह गौड़ा, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल किशोर राणा, ठाकुर सिंह रौतेला आदि उपस्थित थे।
चिकित्सा शिविर में 150 से अधिक लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। डेयरी विभाग ने 48, उरेड़ा ने 42, बाल विकास विभाग ने 45, उद्योग ने 12, वन विभाग ने 50 लोगों को जानकारी दी। पशुपालन, कृषि, उद्यान ने 100 से अधिक किसानों को बीज, दवाइयां, कृषि यंत्र दिए। समाज कल्याण ने 16 लाभार्थियों को पेंशन फार्म प्रदान किए गए।
