logo

पालड़ीछीना-जैनकरास-कंगाड़छीना मोटर मार्ग की मांग को लेकर आंदोलन तेज,भूतपूर्व सैनिक संगठन ने दिया समर्थन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पालड़ीछीना-जैनकरास-कंगाड़छीना मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन अब और तेज हो गया है। आंदोलन के 13वें दिन उत्तराखण्ड भूतपूर्व सैनिक संगठन, बागेश्वर ने अनशन स्थल पहुंचकर आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया और शासन से सड़क निर्माण पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
इससे पहले संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मोटर मार्ग निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र की जनता सड़क सुविधा से वंचित है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अनशन स्थल पर पहुंचे संगठन के अध्यक्ष ऑनरेरी कैप्टन भूपेंद्र सिंह दफ़ौती, सचिव रमेश चंद्र भंडारी, उपाध्यक्ष मदन सिंह खेतवाल, सह सचिव नैन सिंह मलडा, मोहन माजिला, कैप्टन बी. दीपक सिंह माजिला, सूबेदार भरत सिंह कनवाल, नायब सूबेदार हरीश सिंह और हवलदार कंचन सिंह सहित कई भूतपूर्व सैनिकों ने आंदोलनकारियों के साथ एकजुटता व्यक्त की। भूतपूर्व सैनिक संगठन ने स्पष्ट कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और सैनिकों का सम्मान सर्वोपरि है। यदि शीघ्र ही मोटर मार्ग निर्माण को लेकर उचित निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन के सदस्य भी आंदोलन में शामिल होकर अनशन पर बैठने के लिए बाध्य होंगे। क्षेत्रवासियों ने आंदोलन को समर्थन देने के लिए भूतपूर्व सैनिक संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक सड़क की मांग नहीं, बल्कि वर्षों से उपेक्षित क्षेत्र के विकास, जनता के अधिकार और सैनिक सम्मान की लड़ाई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्षेत्राधिकारी कपकोट ने किया थाना झिरौली का औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए जरूरी निर्देश
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp