logo

विधायक दास की पहल रंग लाई,ऐतिहासिक सरयू झूला पुल के जीर्णोद्धार को हरी झंडी मिली

खबर शेयर करें -

113 वर्ष पुराने सरयू झूला पुल के जीर्णोद्धार को मंजूरी — 180.63 लाख रुपये स्वीकृत

बागेश्वर। ऐतिहासिक धरोहर सरयू झूला पुल के नवजीवन के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। विधायक पार्वती दास के अथक प्रयासों के फलस्वरूप शासन ने पुल के जीर्णोद्धार के लिए ₹180.63 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। नगर पालिका क्षेत्र में स्थित यह 113 वर्ष पुराना पैदल झूला पुल स्थानीय लोगों और पर्यटकों के आवागमन का महत्वपूर्ण साधन रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मूसलाधार बारिश से बागेश्वर बेहाल, 15 सड़कें बंद

यह पुल लगभग 51 मीटर स्पान का है और लंबे समय से मरम्मत की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। जीर्णोद्धार से पुल की सुरक्षा, मजबूती एवं सुंदरता में बड़ी वृद्धि होगी।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमित पटेल ने बताया कि शासनादेश जारी होने से पूर्व ही कार्य की प्रत्याशा में निविदाएं आमंत्रित कर ली गई थीं। स्वीकृति प्राप्त होते ही जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मनहरबूंगा बाईपास रोड पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़, यातायात हुआ बाधित

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कार्य की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिए कि पुल का निर्माण निर्धारित मानकों, उच्च गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि यह पुल स्थानीय जनता के साथ-साथ पर्यटकों की आवाजाही का प्रमुख मार्ग है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मनोज कुमार पांडेय और राजेश चंद्र पांडेय मुख्य आरक्षी से अपर उप निरीक्षक के पद पर हुए पदोन्नत

इस स्वीकृति से नगरवासियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुल जीर्णोद्धार को ऐतिहासिक धरोहर संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp